नियम और शर्तें

संस्करण 2026-11-10 · श्रीखाता (Scientia Innovation Pvt Ltd)

1. सेवा

श्रीखाता दुकानदारों के लिए उधार और बिक्री का हिसाब रखने का ऐप है। ऐप आपकी डाली गई एंट्री के आधार पर हिसाब दिखाता है; एंट्री सही डालने और जाँचने की ज़िम्मेदारी दुकानदार की है।

2. खाता

खाता आपके मोबाइल नंबर से बनता है और ज़्यादा से ज़्यादा 2 फ़ोन पर चलता है। OTP किसी को न बताएँ। आपके फ़ोन से हुई एंट्री आपकी मानी जाएगी।

3. ट्रायल, पेमेंट और आपकी सहमति

4. सहमति का रिकॉर्ड

खाता बनाते समय और हर पेमेंट से पहले आपकी सहमति रिकॉर्ड की जाती है: आपका मोबाइल नंबर, दुकान, तारीख़ और समय, IP पता, फ़ोन या ब्राउज़र की जानकारी, और वो शब्द जिन पर आपने निशान लगाया। ये रिकॉर्ड किसी भी शिकायत, विवाद या पेमेंट गेटवे/बैंक के चार्जबैक में सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. क़ीमत में बदलाव

6. सही इस्तेमाल

ऐप का इस्तेमाल सिर्फ़ अपनी दुकान के जायज़ हिसाब के लिए करें। ग्राहकों को रिमाइंडर भेजते समय शालीन भाषा रखें; रिमाइंडर आपके अपने WhatsApp से जाते हैं और उनकी ज़िम्मेदारी आपकी है।

7. उपलब्धता

हम सेवा लगातार चालू रखने की पूरी कोशिश करते हैं, फिर भी इंटरनेट, फ़ोन या सर्वर की दिक़्क़त से कभी रुकावट हो सकती है। ऐप बिना इंटरनेट भी एंट्री लेता है और नेट आने पर सिंक करता है।

8. ज़िम्मेदारी की सीमा

किसी भी हालत में श्रीखाता की ज़िम्मेदारी उस साल के प्लान के लिए दी गई रकम से ज़्यादा नहीं होगी।

9. खाता बंद करना

आप कभी भी खाता बंद करवा सकते हैं। नियम तोड़ने या धोखाधड़ी पर हम खाता बंद कर सकते हैं।

10. रिफ़ंड

रिफ़ंड सिर्फ़ पेमेंट के 7 दिन के अंदर, कारण के साथ, support@shreekhata.in पर ईमेल या कस्टमर केयर WhatsApp पर लिखित अनुरोध करने पर मिलता है। 7 दिन के बाद रिफ़ंड संभव नहीं है। पूरी जानकारी रिफ़ंड नीति में।

11. क़ानून और अधिकार-क्षेत्र

ये शर्तें भारत के क़ानून के अनुसार हैं। दुकानदार भारत में कहीं का भी हो और मामला कहीं का भी हो, श्रीखाता या इन शर्तों से जुड़ा हर विवाद, शिकायत या क़ानूनी कार्यवाही सिर्फ़ जयपुर, राजस्थान की अदालतों और फ़ोरम के अधिकार-क्षेत्र में होगी।