बोलो,और खाता तैयार।

उधार की डायरी अब फ़ोन में, और लिखना भी नहीं पड़ता। ग्राहक का सामान बोलिए, श्रीखाता बिल बनाकर उसके खाते में जोड़ देगा।

15 दिन मुफ़्त, फिर ₹1,199 साल का। रोज़ के ₹3 से भी कम।

“चीनी दो किलो नब्बे, चायपत्ती एक पैकेट दो सौ, आटा पाँच किलो दो सौ दस”
रमेश कुमार10 नवंबर
सामानमात्रारकम
चीनी“जीनी” सुना, सुधारा2 किलो₹90
चायपत्ती1 पैकेट₹200
आटा5 किलो₹210
आज का बिल, उधार में₹500
खाते में जुड़ा
रमेश जी पर कुल बाक़ी₹1,950
हिंदी में बोलिएमराठी, বাংলা, ગુજરાતી और English भी
बिना इंटरनेटनेट आते ही अपने-आप सिंक
दो फ़ोन, एक खाताआपका और बेटे या मुनीम का
डेटा भारत मेंग्राहकों के नंबर किसी को नहीं

डायरी ने बहुत साथ दिया। अब उसे थोड़ा आराम दीजिए।

डायरी में

  • हर बिल पर जोड़-घटाना
  • रमेश — 450 + 90 + 200 210 = ?
  • किस पर कितना बाक़ी, पन्ने पलटो
  • “मैंने इतना लिया ही नहीं” वाली बहस
  • भूला उधार, गया पैसा

श्रीखाता में

  • बोलते ही बिल, जोड़ अपने-आप
  • हर ग्राहक का बाक़ी एक नज़र में
  • नाम का एक अक्षर लिखते ही ग्राहक सामने
  • हर बिल तारीख़ के साथ, ग्राहक को WhatsApp पर भेजिए
  • समय होते ही रिमाइंडर की लिस्ट तैयार

हर उस दुकान के लिए, जहाँ उधार चलता है

मोहल्ले की दुकान भरोसे पर चलती है, और भरोसे का हिसाब उधार में लिखा जाता है। श्रीखाता उसी हिसाब को आसान बनाता है, चाहे आप कुछ भी बेचते हों।

किराना और जनरल स्टोर

महीने भर का राशन उधार, तनख़्वाह पर हिसाब। हर बिल बोलकर, महीने के आख़िर में एक मैसेज में पूरा बाक़ी।

मेडिकल स्टोर

बार-बार आने वाले मरीज़ों की दवाइयाँ उधार। नाम, तारीख़ और रकम के साथ पक्का रिकॉर्ड, कोई पर्ची खोने का डर नहीं।

डेयरी और दूध वाले

रोज़ का दूध, महीने का हिसाब। हर दिन की एंट्री दो सेकंड में, महीना पूरा होते ही रिमाइंडर।

सब्ज़ी, फल और अंडे

छोटी-छोटी रकम जो याद नहीं रहतीं। अब हर ₹20 का उधार भी लिखा रहेगा।

हार्डवेयर और बिल्डिंग मटीरियल

ठेकेदार और मिस्त्री का खाता, जिसमें बड़ी रकम और थोड़ा-थोड़ा जमा। हर जमा तारीख़ के साथ।

कपड़ा, जूते, स्टेशनरी

त्योहार और स्कूल के सीज़न का उधार। सीज़न के बाद किस पर कितना बाक़ी, एक नज़र में।

तीन क़दम में एंट्री

  1. ग्राहक चुनिए

    नाम का पहला अक्षर लिखिए, या “नक़द बिक्री” दबाइए अगर ग्राहक नाम नहीं देता।

  2. बोलिए

    माइक दबाकर सामान, मात्रा और रकम बोलिए, जैसे ग्राहक से बात करते हैं।

  3. सेव कीजिए

    पूरा जमा, उधार या थोड़ा जमा चुनिए। ग्राहक का बाक़ी और आज का हिसाब अपने-आप ठीक।

आज के रिमाइंडर की लिस्ट

उधार वसूली, बिना झिझक

जिन ग्राहकों का समय हो गया, वो सुबह “आज के रिमाइंडर” में आ जाते हैं। एक टच में आपके अपने WhatsApp से शालीन संदेश, आपकी UPI ID के साथ।

  • हर ग्राहक के लिए 3, 7, 15 या 30 दिन, या बंद
  • संदेश आपका, नंबर आपका, कोई ख़र्चा नहीं
आज का हिसाब
आज का हिसाब
बिक्री₹2,149
नक़द आया₹1,120
UPI आया₹469
नया उधार₹560
पुराना वसूला₹380
दुकान पर कुल बाक़ी₹30,481

शाम को पूरे दिन का हिसाब तैयार

आज कितना बिका, कितना नक़द और कितना UPI आया, कितना उधार गया और कितना वसूला। महीने के आख़िर में पिछले महीने से तुलना, औसत बिक्री और सबसे अच्छा दिन।

  • बिना नाम वाली नक़द बिक्री भी जुड़ती है
  • हिसाब एक बटन से WhatsApp पर
दो फ़ोन पर एक खाता

फ़ोन बदले, खाता वही

एक खाता दो फ़ोन पर चलता है। फ़ोन खो जाए या नया ले लें, उसी नंबर से लॉगिन कीजिए, पूरा हिसाब वापस। इंटरनेट न हो तब भी एंट्री होती रहती है।

आपकी भाषा मेंबिना इंटरनेटसर्वर पर बैकअपऐप में हर सवाल का वीडियो

श्रीखाता के साथ दुकान का एक दिन

ऐप दिन भर में बस वहीं काम आता है जहाँ डायरी में समय जाता था।

  1. सुबह 9 बजे

    आज के रिमाइंडर

    दुकान खोलते ही होम पर पीली पट्टी: “आज 3 ग्राहकों को रिमाइंडर भेजना है”। चाय पीते-पीते एक-एक टच में तीनों को आपके WhatsApp से संदेश चला गया।

  2. दोपहर

    भीड़ के बीच बोलकर बिल

    रमेश जी का सामान तौलते-तौलते बोल दिया “चीनी दो किलो नब्बे, आटा पाँच किलो दो सौ दस”। बिल बना, उनके खाते में जुड़ा। नाम न बताने वाले ग्राहक के लिए “नक़द बिक्री”।

  3. शाम 5 बजे

    पुराना उधार वापस

    कमला देवी ₹500 देकर गईं। “पैसा मिला” में रकम डाली, UPI चुना। उनका बाक़ी तुरंत ₹750 से घटकर ₹250।

  4. शाम

    पूरे दिन का हिसाब

    आज ₹6,480 की बिक्री, ₹3,900 नक़द, ₹1,700 UPI, ₹880 नया उधार और ₹1,200 पुराना वसूला। कोई जोड़-घटाना नहीं, एक स्क्रीन पर सब।

  5. महीने की 1 तारीख़

    पिछले महीने से तुलना

    बिक्री पिछले महीने से 12% ज़्यादा, रोज़ की औसत ₹5,900, सबसे अच्छा दिन दिवाली से पहले का शनिवार, और सबसे ज़्यादा बाक़ी वाले 5 ग्राहक।

बाक़ी खाता ऐप से अलग क्यों

बाज़ार में कई खाता ऐप हैं। ज़्यादातर में लिखना पड़ता है, अंग्रेज़ी वाली स्क्रीन है, या इतने फ़ीचर हैं कि दुकानदार उलझ जाए। श्रीखाता सिर्फ़ वो करता है जो उधार की दुकान को रोज़ चाहिए।

आम खाता ऐपश्रीखाता
एंट्री कैसेज़्यादातर टाइप करके, सिर्फ़ रकमबोलकर, सामान-मात्रा-रकम अपने-आप अलग
बिल में क्यासिर्फ़ कुल रकमहर सामान, मात्रा, छूट, और कैसे पैसा मिला
रिमाइंडरअक्सर कंपनी के नाम से जाते हैंआपके अपने WhatsApp से, आपके नाम से, समय होते ही लिस्ट तैयार
नक़द बिक्रीअक्सर हिसाब से बाहरबिना नाम के भी जुड़ती है, शाम का हिसाब पूरा
शाम का हिसाबअक्सर अलग से जोड़ना पड़ता हैनक़द, UPI, उधार, वसूली एक स्क्रीन पर
मददज़्यादातर कॉल या ईमेल का इंतज़ारऐप में हर सवाल का जवाब और 30 सेकंड का वीडियो
क़ीमतमुफ़्त, पर अक्सर विज्ञापन या लोन के ऑफ़र₹1,199 साल का, कोई विज्ञापन नहीं, कोई लोन नहीं

आपका हिसाब, सिर्फ़ आपका

उधार का खाता दुकान की सबसे निजी चीज़ है। इसलिए श्रीखाता में ये नियम पक्के हैं।

ग्राहकों को कोई मैसेज नहीं

कंपनी आपके ग्राहकों को कभी कोई संदेश नहीं भेजती। रिमाइंडर सिर्फ़ आप भेजते हैं, अपने WhatsApp से।

नंबर किसी को नहीं

आपके ग्राहकों के नंबर न बेचे जाते हैं, न किसी विज्ञापन में जाते हैं। हमारी टीम भी उन्हें नहीं देख सकती।

आवाज़ रिकॉर्ड नहीं होती

बोलकर एंट्री आपके फ़ोन पर ही लिखे शब्दों में बदलती है। आपकी आवाज़ हमारे सर्वर पर नहीं आती।

भारत में, बैकअप के साथ

हिसाब भारत के सर्वर पर, एन्क्रिप्टेड रास्ते से। फ़ोन टूटे या खोए, हिसाब वापस।

सिर्फ़ आपके OTP से

खाता आपके नंबर के OTP से ही खुलता है, ज़्यादा से ज़्यादा 2 फ़ोन पर। पुराना फ़ोन सेटिंग से हटाइए।

पैसा सिर्फ़ लिंक से

हमारा कोई आदमी नक़द या QR पर पैसे नहीं लेता। पेमेंट सिर्फ़ pay.shreekhata.in से, रसीद WhatsApp पर।

पूरी प्राइवेसी नीति पढ़ें

देखिए, कितना आसान है

एक-एक मिनट के चार वीडियो। ऐप के अंदर “मदद” में हर छोटे सवाल का अलग वीडियो भी है।

श्रीखाता क्या है75 सेकंड
शुरू कैसे करें63 सेकंड
बोलकर एंट्री79 सेकंड
उधार वसूली और हिसाब95 सेकंड

उधार देने और वसूलने के 7 पक्के नियम

सालों से दुकान चला रहे दुकानदारों से सीखे हुए नियम। श्रीखाता हो या न हो, ये हर दुकान के काम आएँगे।

  1. उसी वक़्त लिखिए

    “बाद में लिख दूँगा” वाला उधार सबसे पहले भूलता है। सामान देते समय ही एंट्री कीजिए, बोलकर लिखने में दो सेकंड लगते हैं।

  2. सामान के साथ लिखिए, सिर्फ़ रकम नहीं

    “₹500” पर बहस होती है, “चीनी 2 किलो, आटा 5 किलो” पर नहीं। हर सामान अलग लाइन में हो तो ग्राहक ख़ुद मान लेता है।

  3. हर ग्राहक की एक सीमा रखिए

    किस ग्राहक पर कितना उधार ठीक है, पहले से तय कीजिए। बाक़ी उस सीमा के पास पहुँचे तो नया उधार देने से पहले पुराना माँगिए।

  4. तय दिन पर याद दिलाइए

    तनख़्वाह वाले ग्राहक को 1–5 तारीख़ के बीच, रोज़ वाले को हर 15 दिन। समय पर आया रिमाइंडर बुरा नहीं लगता, देर से आया तगादा लगता है।

  5. भाषा शालीन रखिए

    “आपका ₹750 बाक़ी है, सुविधा हो तो भुगतान कर दीजिए” जैसा संदेश रिश्ता भी बचाता है और पैसा भी लाता है।

  6. पैसे लेने का आसान रास्ता दीजिए

    रिमाइंडर के साथ अपनी UPI ID भेजिए। ग्राहक को दुकान तक आना न पड़े, तो पैसा जल्दी आता है।

  7. हर हफ़्ते कुल बाक़ी देखिए

    दुकान पर कुल कितना उधार फँसा है, ये हर हफ़्ते देखिए। बढ़ रहा हो तो नया उधार कम कीजिए और वसूली पर ध्यान दीजिए।

अटकें तो ऐप ही बता देगा

ऐप में हर स्क्रीन पर ऊपर ? है। अपना सवाल लिखिए, जैसे “OTP नहीं आया” या “ग्राहक कैसे हटाएँ”, जवाब और छोटा वीडियो सामने। फिर भी काम न बने, तो वहीं से हमें WhatsApp कीजिए।

शुरुआत में हमारी टीम आपको कॉल करके भी ऐप चलाना सिखाती है।

  • लॉगिन कैसे करें
  • नया ग्राहक जोड़ें
  • बोलकर एंट्री
  • ग़लती सुधारें, छूट दें
  • पूरा जमा, उधार, थोड़ा जमा
  • पैसा मिला लिखें
  • आज के रिमाइंडर भेजें
  • नक़द बिक्री
  • आज का हिसाब
  • महीने का हिसाब
  • ग्राहक बदलें या हटाएँ
  • दो फ़ोन, नया फ़ोन
  • प्लान कैसे लें

एक क़ीमत, सब कुछ शामिल

पहले 15 दिन पूरा ऐप मुफ़्त चलाइए। पेमेंट का विकल्प कम से कम 7 दिन इस्तेमाल के बाद ही खुलता है, ताकि आप देखकर, पसंद आने पर ही प्लान लें। ट्रायल के बचे दिन नहीं कटते।

ध्यान रखें: पेमेंट सिर्फ़ हमारे WhatsApp पर आए pay.shreekhata.in लिंक से होता है। श्रीखाता का कोई भी व्यक्ति नक़द, QR या अपने UPI पर पैसे नहीं माँगता।

साल का प्लान
बोलकर एंट्री, जितने चाहें ग्राहकशामिल
आज के रिमाइंडरशामिल
रोज़ और महीने का हिसाबशामिल
दो फ़ोन, सर्वर पर बैकअपशामिल
पेमेंट के 7 दिन में रिफ़ंड (कारण के साथ)शामिल
कुल, टैक्स समेत₹1,199
15 दिन मुफ़्त शुरू करें

हम कौन हैं

श्रीखाता जयपुर की कंपनी Scientia Innovation Pvt Ltd बनाती है। हमने देखा कि मोहल्ले के दुकानदार दिन भर ग्राहकों में व्यस्त रहते हैं, और उधार की डायरी लिखने का समय ही नहीं मिलता। जो ऐप थे, वो या तो अंग्रेज़ी में थे, या इतने भरे हुए कि दुकानदार ने दो दिन में छोड़ दिए।

इसलिए श्रीखाता एक बात पर बना है: दुकानदार जैसे बोलता है, ऐप वैसे ही समझे। कम बटन, बड़े अक्षर, अपनी भाषा, और हर सवाल का जवाब ऐप के अंदर।

हमारी कमाई सिर्फ़ ₹1,199 के सालाना प्लान से है। न विज्ञापन, न लोन बेचना, न आपका डेटा बेचना।

आपके सवाल

क्या ये ऐप बिना इंटरनेट चलेगा?

हाँ। एंट्री और हिसाब बिना इंटरनेट चलते हैं। नेट आते ही सब सर्वर पर सुरक्षित हो जाता है। बोलकर लिखने के लिए कुछ फ़ोन में नेट चाहिए होता है, तब हाथ से भी लिख सकते हैं।

फ़ोन खो गया तो हिसाब का क्या होगा?

आपका हिसाब हमारे सर्वर पर सुरक्षित रहता है। नए फ़ोन में उसी नंबर से लॉगिन कीजिए, पूरा हिसाब वापस आ जाएगा।

क्या मेरे ग्राहकों को कंपनी की तरफ़ से मैसेज जाएँगे?

नहीं। रिमाइंडर सिर्फ़ आप भेजते हैं, अपने WhatsApp से। आपके ग्राहकों के नंबर कंपनी न किसी को देती है, न उन्हें कोई संदेश भेजती है।

एक खाता कितने फ़ोन पर चलेगा?

दो फ़ोन पर। दोनों पर एक ही हिसाब दिखता है और अपने-आप सिंक होता है।

पेमेंट कैसे करें?

ऐप 7 दिन इस्तेमाल करने के बाद हम WhatsApp पर पेमेंट लिंक भेजते हैं। उससे UPI, कार्ड या नेटबैंकिंग से ₹1,199 भरिए। आगे चलकर रिन्यूअल की क़ीमत बदल सकती है, पर पहले बताया जाएगा, और प्लान के बीच में कभी नहीं।

पैसे वापस मिल सकते हैं?

पेमेंट के 7 दिन के अंदर support@shreekhata.in पर ईमेल या कस्टमर केयर WhatsApp पर, कारण के साथ लिखित अनुरोध करें तो पूरा पैसा वापस। 7 दिन बाद रिफ़ंड नहीं होता। रिफ़ंड नीति देखें।

बोलकर एंट्री किन भाषाओं में होती है?

हिंदी, मराठी, बांग्ला, गुजराती और अंग्रेज़ी। ऐप की पूरी स्क्रीन भी इन्हीं भाषाओं में बदल सकती है।

ग़लत एंट्री हो गई तो?

सेव करने से पहले हर लाइन बदल सकते हैं। सेव के बाद एंट्री को दबाकर रखिए और हटाइए, फिर सही एंट्री कीजिए। ग्राहक का बाक़ी अपने-आप ठीक हो जाता है।

जो ग्राहक नाम या नंबर नहीं देता, उसका क्या?

“नक़द बिक्री” बटन से बिना नाम की एंट्री कीजिए। वो बिक्री शाम के हिसाब में जुड़ जाती है, ग्राहक लिस्ट में नहीं आती।

कितने ग्राहक जोड़ सकते हैं?

जितने चाहें। ग्राहकों या एंट्री की कोई गिनती नहीं।

प्लान ख़त्म होने पर मेरा हिसाब मिट जाएगा?

नहीं। पुराना हिसाब देख सकते हैं, सिर्फ़ नई एंट्री बंद होती है। प्लान रिन्यू करते ही सब पहले जैसा।

ऐप कौन-से फ़ोन पर चलेगा?

Android फ़ोन पर। अभी shreekhata.in/app से डाउनलोड कीजिए, जल्द ही Google Play Store पर भी।

आज की पहली एंट्री बोलकर कीजिए

15 दिन मुफ़्त। कोई कार्ड नहीं, कोई झंझट नहीं।

ऐप डाउनलोड करें