रिफ़ंड नीति
लागू: 10 नवंबर 2026
- पहले 15 दिन मुफ़्त हैं, ताकि आप पैसे देने से पहले ऐप पूरा आज़मा सकें।
- पेमेंट ऐप कम से कम 7 दिन इस्तेमाल करने के बाद ही हो सकता है। इससे पहले पेमेंट का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए हर पेमेंट सेवा देखकर, अपनी इच्छा से किया गया पेमेंट है, और पेमेंट से पहले दुकानदार इसकी पुष्टि भी करता है।
- फिर भी, पेमेंट के 7 दिन के अंदर रिफ़ंड माँगा जाए तो हम पूरा पैसा लौटाने को तैयार हैं।
- रिफ़ंड के लिए लिखित अनुरोध ज़रूरी है: support@shreekhata.in पर ईमेल, या कस्टमर केयर को WhatsApp। उसमें दुकान वाला मोबाइल नंबर, पेमेंट की तारीख़ या रसीद नंबर, और रिफ़ंड का कारण लिखना होगा।
- पेमेंट के 7 दिन बीतने के बाद रिफ़ंड किसी भी हालत में संभव नहीं है।
- मंज़ूर रिफ़ंड उसी तरीक़े (UPI, कार्ड या बैंक) से 5–7 कामकाजी दिनों में वापस आता है।
- रिफ़ंड होने पर प्लान बंद हो जाता है; पुराना हिसाब देखा जा सकता है।
रिफ़ंड कैसे माँगें
- support@shreekhata.in पर ईमेल कीजिए, या ऐप में ? (मदद) → WhatsApp पर मदद से कस्टमर केयर को लिखिए।
- अपना दुकान वाला मोबाइल नंबर, रसीद नंबर (SK-…) और रिफ़ंड का कारण लिखिए।
- ये अनुरोध पेमेंट के 7 दिन के अंदर पहुँचना चाहिए। समय: सोमवार–शनिवार, सुबह 10 से शाम 7।
कोई भी विवाद जयपुर, राजस्थान के अधिकार-क्षेत्र में होगा। देखें नियम और शर्तें।